फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजौट गांव में बालक की मौत, दादा सहित पांच पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजौट में बालक की मौत, दादा सहित पांच पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के बजौट गांव में तांत्रिक क्रिया के शक में सगे भाइयों में हुए विवाद के बीच एक बालक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बालक के पिता ने दादा सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट नहीं आई है। इसके चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है।
बाजौट गांव में सुभाष चंद का परिवार रहता है। उनके तीन बेटे रामपाल, श्यामलाल और प्रेमपाल हैं। पारिवारिक विवाद के चलते वे अलग-अलग रहते हैं। सुभाष चंद अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ बड़े बेटे रामपाल और प्रेमपाल के साथ रहते हैं। वहीं, श्यामलाल करीब 10 साल से अपने पिता और भाइयों से अलग है। उसकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। आठ दिन पूर्व श्यामलाल ने घर मे किसी तांत्रिक को बुलाया था। यह बात उसके पिता और भाइयों तक पहुंची तो गलतफहमी के चलते मनमुटाव बढ़ गया। अगले दिन जब वह तांत्रिक दोबारा पूजा के लिए आया तो सुभाष चंद व परिवार के अन्य लोगों ने विरोध किया। इससे विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले गांव के एक युवक ने श्यामलाल के बड़े बेटे सनी को बताया कि उसका भाई हनी (11) खेत मे बेहोश पड़ा है। वह दौड़कर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल लेकर आ गए। हालत गंभीर बताए जाने पर परिजन उसे रोहटा रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। शुक्रवार रात हनी की मौत हो गई। श्यामलाल ने अपने पिता सुभाष चंद, माता सरोज देवी, भाई प्रेमपाल, उसकी पत्नी दीपा और भतीजे चिराग पर हत्या का आरोप लगाया। शनिवार सुबह पुलिस गांव में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शाम को श्यामलाल ने पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या की तहरीर दी।
--
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामान्य
श्यामलाल ने बेटे हनी की मौत का कारण उसके साथ की गई मारपीट बताया गया है, जबकि परतापुर पुलिस इंकार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिर भी एक युवक को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा पुलिस ने विसरा और दिल प्रिसर्व करने की बात कही है ताकि फोरेंसिक लैब भेजा जा सके।
विज्ञापन

--
दिल का मरीज भी बताया गया बालक
- सीओ अमित राय ने बताया कि हनी के दिल का मरीज होने की बात भी सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ सामान्य आने के बाद पुलिस ने दिल को भी फॉरेंसिक लैब भेजने का निर्णय लिया है। उधर, श्यामलाल का कहना है कि उसके बेटे की तबीयत करीब पांच साल पहले खराब हुई थी। दिल्ली इलाज चलाया, जिसके बाद वह बिल्कुल स्वस्थ हो गया। दिल की बीमारी से मौत की संभावना गलत है। वहीं, एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामान्य है। इसलिए बाकी जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें