फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 10वीं की छात्रा बोली-परीक्षा कैसे दूं, मनचले करते हैं परेशान, विरोध करने पर हाथ तोड़ा

Wed, 01 Mar 2023 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में कक्षा दस की छात्रा परीक्षा देने जाती है तो मनचले छेड़छाड़ करते हैं। कहते है कि समझौता नहीं किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इस कारण छात्रा ने परीक्षा देने नहीं जा पा रही है। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दसवीं की छात्रा मंगलवार दोपहर अपने माता-पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पर पहुंची। छात्रा बोली, 28 दिन पहले मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मेरा हाथ तोड़ दिया था। पुलिस ने मुकदमा लिखा, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की। परीक्षा देने जाती हूं तो मनचले फिर छेड़छाड़ करते हैं। कहते है कि समझौता नहीं किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। यह बात कहते हुए छात्रा रोने लगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने छात्रा को आश्वासन दिया कि परेशान मत हो, नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कराकर जेल भिजवाएंगे। 

विज्ञापन


मामला मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के मुताबिक एक फरवरी 2023 को दसवीं की छात्रा से उसके पड़ोस में रहने वाले शिवम उर्फ रंजीत और शिवा ने छेड़छाड़ की थी। इसकी शिकायत युवती पिता के साथ आरोपियों के घर पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: छावनी बोर्ड चुनाव, आज चस्पा होगी मतदाता सूची, पढ़ें-ताजा खबरें
विज्ञापन


आरोप है कि मनचलों ने छात्रा का हाथ तोड़ दिया और उनके पिता के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर शिवम और शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर कई बार वह मुंडाली थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं। छात्रा ने बताया कि अब उसकी परीक्षा भी शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


वह परीक्षा देने जाती है तो आरोपी उसका पीछा करते हैं। वह छेड़छाड़ करते और कहते हैं कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। थाने में उनकी चलती है। समझौता नहीं किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। छात्रा आरोपियों के बारे में बात बताते हुए पुलिस के सामने रो पड़ी। बोली कि मनचलों से वह तंग आ चुकी है। पीड़ित छात्रा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर सुरक्षा मांगी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि मुंडाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें