फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 साल की सायरा बेगम से हारा कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
102 साल की सायरा बेगम से हारा कोरोना
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज में यह पहला मामला है, जब 102 साल की वृद्धा ने कोरोना को मात दी है। आखिरकार सायरा बेगम के हौसले के आगे कोरोना हार गया। बृहस्पतिवार को ये कोरोना विजेता वृद्धा मेडिकल से डिस्चार्ज हुईं तो इनका अस्पताल से घर तक स्वागत हुआ। इसके अलावा 11 अन्य मरीजों ने भी कोरोना को मात दी है। इन सभी को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
कोतवाली क्षेत्र के सराय बहलीम की रहने वालीं सायरा बेगम के 32 साल के पौत्र शाहनवाज की कोरोना से मौत हो गई थी। वृद्धा सायरा बेगम को भी कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। उन्हें 22 जून को मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिजनों और डॉक्टरों को कम ही उम्मीद थी कि वह इस उम्र में कोरोना को मात दे देंगी लेकिन वृद्धा के हौसले और डॉक्टरों की मेहनत के आगे कोरोना हार गया। वृद्धा का मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कोरोना टेस्ट कराया तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। बृहस्पतिवार दोपहर शहर विधायक रफीक अंसारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वृद्धा का इलाज करने वाले डॉक्टरों और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य का आभार जताया। वृद्धा का भी सम्मान किया। वृद्धा का इलाज करने वाले डॉ. सूर्य किरण मलिक ने बताया वृद्धा के एक पैर में फ्रैक्चर था और प्लास्टर चढ़ा हुआ था। लेकिन उन्होंने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने भी दी मात
90 साल के वृद्ध समेत 12 और मरीजों ने कोरोना को मात दी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके गर्ग और कोविड के नोडल अधिकारी डॉ टीवीएस आर्य ने सभी को शुभकामनाएं दी। बुलंदशहर निवासी मोहित बंसल (36), अख्तरी (62), गाजियाबाद निवासी लक्की (19), हापुड़ निवासी दिव्यप्रकाश (90) ने कोरोना को मात दी। वृद्ध को बुखार व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी और कोरोना पॉजिटिव आने के कारण मेडिकल में भर्ती थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छुट्टी कर दी गई। 85 साल के सौदान सिंह ने कोरोना को मात दी है। वह दिल्ली के हैं। मुजफ्फरनगर निवासी हकीमुद्दीन (50), मेरठ निवासी जीविका (22), गुलशफा (20), निकिता अरोरा (31), अमतुल (65) व मंजू (50) भी स्वस्थ हो गईं। इन सभी को कोविड वार्ड से घर भेज दिया गया। इनका इलाज और देखभाल डॉ स्नेहलता, डॉ तुहीन, डॉ विनोद त्यागी, डॉ भानू प्रताप, डॉ रजा फैजान, डॉ कृतिका, डॉ अमित ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें