फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी के बाद सिटी स्टेशन पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धमकी के बाद सिटी स्टेशन पर अलर्ट
विज्ञापन

- गाजियाबाद एसएसपी को ई-मेल पर भेजा गया था धमकी भरा पत्र
- एटीएस, जीरआरपी, आरपीएफ ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सिटी स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार किया है। लेकिन इसके बाद भी गाजियाबाद एसएसपी के ई-मेल पर गाजियाबाद सहित सात स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी देने के बाद रेलवे ने भी अपने अधिकारियों को चेता दिया है।
रेलवे सुरक्षा बल के असिस्टेंट कमांडेंट योगेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को मेरठ का निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी जितेंद्र कुमार के साथ बैठक कर हालात की जानकारी ली। आरपीएफ प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह उनका वार्षिक निरीक्षण था। लेकिन अलर्ट होने के चलते सुरक्षा-व्यवस्था के प्वाइंट्स पर अधिक फोकस किया गया है। उन्होंने बताया कि स्टेशन और उसके आसपास रहने वाले लोगों का डाटा तैयार किया जाएगा। वही, समय पर सर्वे कर उनके स्टेशन पर रहने पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शाम को सिटी स्टेशन पर एटीएस, जीआरपी, पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी एसओ किरण राज ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद की गई है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। पिछले दिनों भी शामली रेलवे स्टेशन मास्टर को मिले पत्र में सिटी स्टेशन का नाम शामिल था। इसके बाद से ही सिटी स्टेशन पर गश्त बढ़ा दी गई थी। हालांकि, चुनाव के समय स्टाफ कम होने की वजह से कुछ परेशानी हुईं। लेकिन अब यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस चौकस है। चेकिंग अभियान में सिटी स्टेशन के पार्सल रूम, प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर के बाहर खड़े यात्रियोें से पूछताछ की गई। वहीं, स्टेशन पर घूम रहे संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए वेंडरों को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें