फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
छापे में ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन पकड़े
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला जोगियान में बृहस्पतिवार दोपहर औषधि विभाग की टीम ने मुखबिर से जानकारी पाकर एक मकान पर छापा मारा। उसने मकान में बड़ी मात्रा में ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन एवं इसे तैयार करने का मैटेरियल पकड़ा। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। टीम में औषधि निरीक्षक मेरठ एवं बागपत भी शामिल रहे। टीम ने दवा के नमूने जांच के लिए लखनऊ लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक मेरठ वैभव शर्मा, औषधि निरीक्षक बागपत पवन शाक्य एवं वैभव बब्बर ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला जोगियान स्थित एक मकान में छापा मारा। इसमें ऑक्सीटॉसिन इंजेक्शन तैयार करने वाली फैक्ट्री चल रही थी। जिसमें दवा के साथ बड़ी मात्रा में बोतले एवं इंजेक्शन आदि सामान मिला। टीम ने मौके से करीब दस लाख रुपये का सामान बरामद किया। औषधि निरीक्षक मेरठ वैभव शर्मा ने बताया कि मौके से जो मैटेरियल सील किया गया है। इसमें 65 लीटर मैटेरियल सील किया। जिससे करीब 150 से 200 लीटर दवा तैयार की जा सकती है। वहीं, सात हजार इंजेक्शन एवं एक हजार बोतल भी मौके से बरामद कीं। भारी मात्रा में बोतल के ढक्कन बरामद किए हैं। जिनकी बाजार में कीमत करीब दस लाख रुपये बताई है। वहीं, दवा के नमूने लेकर लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजे हैं। टीम ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा। उसे टीम थाने ले आई और पुलिस के हवाले कर दिया। वैभव शर्मा ने बताया कि औषधि अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दवा कहां से आती है और कहां सप्लाई की जाती है। इस पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें