फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दबिश के दौरान व्यक्ति की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस दबिश के दौरान व्यक्ति की मौत, हंगामा
विज्ञापन

खरखौदा। थाना क्षेत्र के घोसीपुर गांव में पुलिस दबिश के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस द्वारा की गई धक्कामुक्की से मौत हुई है। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मेडिकल पुलिस मोबाइल चोरी के एक मामले में गांव घोसीपुर खरखौदा निवासी आसिम पुत्र साबू के मकान पर दबिश डालने पहुंची। पुलिस ने आसिम को हिरासत में ले लिया। जैसे ही वह उसे लेकर जाने लगी तभी परिजनों ने हंगामा कर दिया और पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए आसिम को छुड़ाने का प्रयास किया। बताया जाता है कि इसी धक्कामुक्की के दौरान आसिम के पिता साबू को धक्का लगा और वह जमीन पर दूर जा गिरा। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम को नजर अंदाज करते हुए आसिम को लेकर वहां से चली गई। घटना के बाद लोग साबू को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। नाराज परिजनों ने उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। कुछ देर बाद ही आसिम को भी छोड़ दिया गया। उधर, मेडिकल थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र ने बताया कि पुलिस मोबाइल चोरी के मामले में आसिम से पूछताछ करने गयी थी, लेकिन वहां अभद्रता की गई। पुलिस आसिम को लेकर भी आ गई। बाद में ग्रामीणों ने उसके पिता की मौत का हवाला देकर उसे छोड़ने की मांग की। पुलिस ने पूछताछ कर तत्काल उसे छोड़ दिया। धक्कामुक्की व अभद्रता के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें