फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध में महिला को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के विरोध में महिला को गोली मारी
विज्ञापन


मोदीपुरम। दौराला-बफावत मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार चाची-भतीजे के साथ दो बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों को देख युवक ने बाइक दौड़ा ली, जिस पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय सतवीर पत्नी संतोष सोमवार रात अपने भतीजे बच्चू सिंह के साथ दौराला से दवाई लेकर गांव लौट रही थी। बताया गया कि इस दौरान आम के बाग के पास मौजूद दो बदमाशों ने उनकी बाइक को रुकवाने का प्रयास किया। बच्चू ने बाइक दौड़ा दी। जिस पर एक बदमाश ने गोली चला दी। जो महिला को जा लगी। गोली की आवाज सुन ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए। घायल महिला को मोदीपुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत चिंताजनक बताई गई। सूचना मिलते ही एसओ दौराला रितेश कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई थी। एसओ दौराला का कहना है कि मामला संदिग्ध भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद करीबी पर शक
सीओ दौराला जितेंद्र कुमार सरगम का कहना है कि प्राथमिक जांच में यह मामला लूट का नहीं लग रहा है। किसी बेहद करीबी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जल्द ही इस वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें