फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंटफोर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में छावनी क्लब की टीम बनी चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी क्लब बना चैंपियन
विज्ञापन

सरधना। संत चार्ल्स इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे द्वितीय मोंटफोर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। छावनी क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर चैंपियन बना। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को नकद पुरस्कार व ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में छावनी क्लब की टीम ने 20 ओवरों में 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांके इलेवन की टीम की शुरूआत धीमी रही। खिलाड़ी गिरते विकटों को संभाल नहीं पए। अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर पूरी टीम 153 रन पर आउट हो गई। छावनी क्लब की ओर से नवीन ने शानदार गेंदबाजी से 26 रन देकर चार विकेट चटकाए। जिसके लिए उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य पंकज जैन, सूर्यदेव त्यागी, आफाक खां, बाबू खां, धनपाल जैन, विजय बहादुर, यतीश पांडेय, मनोज शर्मा, ब्रदर जेम्स इक्का, जोजफ ने संयुक्त रूप से विजेता टीम के कप्तान फरमान अंसारी को 21 हजार रुपये नकद व ट्राफी प्रदान की। वहीं उप विजेता टीम को 11 हजार व ट्राफी दी गई। जॉर्ज स्टीफन, शादाब खान व वाजिद खान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें