फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली के दुर्घटना में घायल हुए जवान की उपचार के दौरान मौत, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव कुराली निवासी सेना में तैनात जवान देवबंद के निकट दस दिन पूर्व वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसने सोमवार देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सैनिक सम्मान के साथ उसका गांव कुुराली में मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव कुराली निवासी अनिल शर्मा (24) पुत्र श्रीरामपाल दत्त शर्मा चार वर्ष पूर्व बंगाल इंजीनियरिंग कोर में सैनिक के पद पर तैनात हुआ था। इस समय अनिल शर्मा की तैनाती देहरादून में थी। परिजनों के अनुसार ड्यूटी के दौरान बीती 30 मार्च को अनिल शर्मा तीन अन्य जवानों के साथ वाहन दुुर्घटना में देवबंद के समीप घायल हो गया था। अनिल शर्मा का उपचार देहरादून के सैनिक अस्पताल में चल रहा था। उसने सोमवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी उसके परिजनों को मिली तो शोक छा गया। बड़ी संख्या मेें रात में ही ग्रामीण अनिल शर्मा के घर शोक संवेदना जताने के लिए जमा हो गए। सेना के जवान मंगलवार सुबह अनिल शर्मा का शव लेकर गांव कुराली पहुंचे। अंतिम संस्कार में देहरादून से आए बंगाल इंजीनियरिंग कोर के जवानों ने सलामी दी। मृतक के बडे़ भाई सुनील ने अंतिम संस्कार की रस्म अदा की। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवई, नीरज, अमित चौहान, अभिमन्यू आदि मौजूद रहे। परिजनों के अनुसार अनिल का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बीती 30 मार्च को अनिल शर्मा तीन अन्य जवानों के साथ वाहन दुुर्घटना में देवबंद के समीप हो गया था घायल
देहरादून के सैनिक अस्पताल में चल रहा था उपचार, सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें