फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी गुणवता पर निर्भर करता है अच्छा शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी गुणवत्ता पर निर्भर करता है अच्छा शोध
विज्ञापन

सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभाग में हुई कार्यशाला
मेरठ।
सीसीएसयू कैंपस के आंतरिक गुणवत्ता सुुनिश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बुधवार को राजनीति विज्ञान विभाग के चाणक्य सभागार में अनुसंधान उत्पादकता एवं मूल्यांकन कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला के संबंध में समन्वयक प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि इंडियन साईटेशन इंडेक्स शोध कार्यों के लिए वैज्ञानिकों, प्रशासकों, नीति निर्माताओं, प्रकाशकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को सरल तरीकाें से आंकडे़ उपलब्ध कराता है।
प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने कहा कि अनुसंधान में गुणवत्ता जितनी अधिक होगी वह उतना ही उच्च कोटि का होगा। प्रकाश चंद्र्र ने इंडियन साईटेशन इंडेक्स के अवलोकन के बारे में बताया। समझाया कि उसका प्रयोग शिक्षण संस्थानों में अनुसंधान की गुणवत्ता के प्रदर्शन को कैसे बढ़ा सकता है। डॉ. नरेंद्र कुमार ने प्रकाशन में हितधारकों की भूमिका के बारे में बताया कि शोध पत्रों की गुणवत्ता को कैसे बढ़ाया जा सकता हैै। आदर्श सिंह ने पावर प्वाइंट प्रंजेटेशन के माध्यम से इंडियन साईटेशन इंडेक्स का प्रदर्शन किया। संचालन अनसुइया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रो. पवन कुमार शर्मा, प्रो. पीके मिश्रा, प्रो. एके चौबे, प्रो. बीर सिंह, प्रो. विजय जायसवाल, प्रो. शिवराज सिंह, डॉ. रूप नारायण, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. नाजिया तरन्नुम, डॉ. ईश्वर सिंह, प्रो. अजय विजय कौर, डॉ. सत्यप्रकाश गर्ग, प्रो. जमाल सिद्दीकी, डॉ. नरेंद्र मोरल, डॉ. भूपेंद्र प्रताप, डॉ. सुषमा रामपाल, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. मनोज छोकर, डॉ. अरुण कुमार, नितिन त्यागी, रवि पोसवाल, यतेंद्र सिंह, कविता, काव्या, सुम्बुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें