बड़ौत मेरठ मार्ग पर कार ने भारी सवारी से भरे टेंपो में टक्कर
टक्कर के बाद टेंपो खाई में पलटा, नीचे दबकर एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा।
मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर पूठ पुल के पास एक कार ने सवारियो से भरे टेंपो में टक्कर मार दी जिससे टेंपो सड़क किनारे खाई में जा पलटा। जिसके नीचे दबने से घायल हुये एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन भर घायल हो गए।
बुधवार को एक टेंपो मेरठ से सवारी भर कर के मेरठ-बड़ौत रोड से जा रहा था। जब टेंपो पूठ गंग नहर के पुल पर पहुंचा तो खतौली की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो सड़क किनारे जा पलटा और उसमें सवार सभी सवारी टेंपो के नीचे दब गई। इसी बीच कार का चालक मौका पाकर मुरादनगर की तरफ कार लेकर फरार हो गया।
वहां को गुजर रहे राहगीरों की मदद से टेंपो में सवार आधा दर्जन सवारियों विपिन शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी रासना व राजन पुत्र राजकुमार, शीतल पुत्र कृष्ण पाल, अमित पुत्र चंद्रपाल सभी निवासी गण गांव थिरोट आदि सहित आधा दर्जन सवारी घायल हो गई। सूचना मिलने पर रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार रासना निवासी विपिन शर्मा पुत्र जगदीश की उपचार के दौरान मौत हो गई। रोहटा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।