खरखौदा। गांव अतराड़ा में पिछले चार माह से निरस्त चल रही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लिए बुधवार को गांव में खुली पंचायत में प्रस्ताव हुआ। जिसमें निर्विरोध अनु शर्मा के नाम आवंटित हो गई।
करीब आठ हजार की जनसंख्या वाले गांव अतराड़ा में दो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान थीं। जिसमें एक दुकान महेेश चंद शर्मा एवं दूसरी मंगू शर्मा के नाम थीं। करीब चार माह पहले किन्हीं कारणों ने मंगू शर्मा की दुकान निरस्त हो गयी थी। रिक्त पड़ी दुकान के लिए एक माह पहले खुली बैठक का आयोजन किया गया था। हालांकि कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक निरस्त हो गयी थी। दुकान के आवंटन के लिए एडीओ पंचायत मनोज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को फिर से गांव में खुली बैठक हुई। ग्राम प्रधान कुसुम त्यागी के अस्पताल में उपचाराधीन होने के कारण ग्राम प्रधान द्वारा नामित गांव के ही नवाबुद्दीन की अध्यक्षता में बैठक हुई। दुकान के प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू की गयी। जिसमें दुकान केे आवंटन के लिए अनु शर्मा पत्नी सोनू शर्मा का नाम रखा गया। समय पूरा होने तक किसी दूसरे सदस्य ने दुकान के आवंटन में हिस्सा नहीं लिया। इसलिए अनु शर्मा के दुकान निर्विरोध आवंटित हो गयी। इस मौके पर एडीओ कृषि विजय सिंह, एडीओ समाज कल्याण नरेंद्र सिंह चौहान, ग्राम सचिव लोकेश कुमार, ग्राम प्रधान पति देवेंद्र त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
मुख्य बातें
गांव अतराड़ा में चार माह से निरस्त चल रही थी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान