फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की समीक्षा करने आ सकते हैं योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस बार कांवड़ यात्रा कुछ अलग नजर आ सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ यात्रा को लेकर खुद निगरानी कर रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस बार कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर होने वाली बैठक में खुद मुख्यमंत्री मौजूद रह सकते हैं। जिसके कारण पुलिस-प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेते ही कांवड़ यात्रा को लेकर बयान दिया था कि इस धार्मिक यात्रा को सरकार पूरा सहयोग प्रदान करेगी और भव्यता के साथ आयोजित कराएगी। इसी का कारण रहा कि पिछली बार उत्तराखंड बार्डर क्रॉस करते ही हेलीकाप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गयी। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे आदि पर कोई प्रतिबंध का बयान भी जारी नहीं किया गया।
इस बार मुख्यमंत्री कांवड़ यात्रा को और ज्यादा सहज और भव्य बनाने की तरफ ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में जहां मुजफ्फरनगर से गाजियाबाद और बागपत तक कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की योजना तैयार हो चुकी है। वहीं कांवड़ियों के आराम और सुविधा के लिए पुलिस-प्रशासन को पूरी गंभीरता से ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और कहीं पर भी माहौल न बिगड़े, इस पर पूरा फोकस होगा। यही कारण है कि जिला प्रशासन लगातार समीक्षा बैठक से पहले अपनी योजना को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर अब तक डीजीपी और प्रमुख सचिव समीक्षा बैठक लेने मेरठ आते रहे हैं। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चा है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो वह 15 से 20 जुलाई के बीच होने वाली बैठक में आकर पूरी तैयारी की समीक्षा कर सकते हैं। इस दौरान हवाई या सड़क मार्ग से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

खास बातें:
नोएडा और देहरादून सहित सभी केंद्र
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में कांवड़ यात्रा
- 15 से 20 जुलाई के बीच बन सकता है समीक्षा बैठक का कार्यक्रम
- मुख्यमंत्री खुद देखेंगे इस बार कांवड़ यात्रा की पूरी तैयारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें