चांदीनगर (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की फसल उजाड़ने की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने शुक्रवार को गांव के निगार फार्म हाउस का उद्घाटन किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार में लोगों ने परिवर्तन चाहा था, जिस पर सरकार खरी नहीं उतरी। युवाओं को रोजगार देने की घोषणाएं की , जिस पर कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों पर अत्याचार नहीं बढ़ने देंगे। निवाड़ा में खनन को लेकर हुई फायरिंग में उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ हैं और कमिश्नर से बात हो गई है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई कराई जाएगी। उनके साथ पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन, रालोद जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह, अहमद हमीद, कपिल चौधरी, सुखबीर सिंह, राजू तोमर, महमूद, बदर महमूद, मनू पाल बंसल, लीलू पहलवान, यामीन चौधरी मौजूद रहे।