मूंगफली गिरी, हल्दी पाउडर सीज
मेरठ। एफएसडीए ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर 14 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने मिलावट के शक में 67 किलो मूंगफली गिरी और मसाला खुला सीज किया गया। वहीं, लालमिर्च, हल्दी पाउडर और गुलशन हाइड्रो सोडियम सल्फेट समेत 170 किलो सीज किया गया। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि रसूलपुर जाहिद से दो स्थानों से खोया, मवाना क्षेत्र से सरसों के तेल, शिव शक्तिनगर, माधवपुरम, मोहकमपुर और सरधना से सिद्धि नमकीन, नमकीन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पिसी और नमकीन आदि के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि देहात और शहर में यह अभियान चल रहा है, जो लगातार जारी रहेगा। होली के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को मिलावट वाले खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।