14 से लगेगा होलाष्टक
मेरठ। होलाष्टक 14 मार्च से लग रहे हैं। इस बार होलिका दहन 20 मार्च को रात 9 बजे के बाद ही किया जाएगा। ज्योतिष पं. विनोद त्यागी ने बताया कि फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलाष्टक प्रारंभ होता है। होलिका दहन के बाद होलाष्टक खत्म हो जाएगा। वहीं खरमास 13 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान विवाह, गृहप्रवेश आदि कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे। 20 मार्च को भद्रा सुबह 10:45 बजे से रात 8:59 बजे तक है। जिसके चलते होलिका दहन इस काल खंड में नहीं होगा। रात 9 बजे के बाद से भद्रा समाप्त हो जाएगी। भद्रा के समाप्त होते ही होलिका दहन किया जाएगा। 21 मार्च को स्नान-दान की पूर्णिमा के साथ प्रतिपदा है, जो सुबह 7:13 बजे से प्रारंभ होगी। 21 मार्च को रंग होगा। 22 मार्च को द्वितीया है। इस दिन भइया दूज मनाई जाएगी।