मेरठ। ईवे बिल को लेकर ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित जीएसटी अधिकारियों के शिविर पर ट्रांसपोर्टर दो खेमों में बंटे नजर आए। एक गुट के सहयोग से जहां शिविर आयोजित कराए जा रहे हैं, तो दूसरे गुट ने जाकर बिल पर विरोध दर्ज कराया।
मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और महामंत्री राकेश विज के साथ ही जगन्नाथपुरी व्यापारी संघर्ष समिति व टीपीनगर के प्रवीण चिन्योटी द्वारा ईवे बिल की जानकारी के लिए शिविर में जीएसटी विभाग को सहयोग दिया जा रहा है। शुक्रवार को शेखो पेट्रोल पंप के पास शिविर का आयोजन कराया। इसमें जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर जितेंद्र सिंह, आके मौर्य, शैलेंद्र सिंह ने ईवे बिल पर जानकारी दी। शिविर में हरीश सूरी, वेद प्रकाश गुप्ता, किशन लाल गांधी, अशोक विनायक, हरी गुप्ता, एसएस तिवारी, रमेश अनेजा, नरेंद्र सिंह, प्रदीप नबी, डिपिन सूरी, रवि शर्मा, राजकुमार सचदेवा, मनीष अरोड़ा, संजय विनायक आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने साथियों के साथ अधिकारियों के समक्ष ईवे बिल को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर केवल माल को लेकर जाने और लाने का परिवहन करता है, तो उन लोगों पर ईवे बिल क्यों थोपा जा रहा है। गौरव शर्मा ने कहा कि ईवे बिल को लेकर अधिकारी स्वयं ही अनजान हैं। एसोसिएशन के महामंत्री दीपक गांधी ने भी एतराज जताया। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी कि 5 फरवरी को इस मामले में जीएसटी दफ्तर जाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दीपक रहलन, शिवम् विनायक, पंडित नरेश शर्मा नवीन शर्मा ,उदयवीर वरुण पंकज अनेजा, अतुल शर्मा, अंकुर प्रजापति, सरदार खेता सिंह, राज शर्मा, अशोक शर्मा, देवीचरण सेन, योगेश सिंघल, त्रिलोक, गजेंद्र, मंगल राठी आदि मौजद रहे।