सोतीगंज में वाहन ‘माफिया’ का गोदाम सीज
मेरठ। सोतीगंज में शुक्रवार को वाहन माफिया मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर पुलिस ने छापा मारकर सीज कर दिया। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गोदाम पर चोरी वाहन कटने के लिए आए है। तभी एएसपी कैंट ने सदर बाजार पुलिस को लेकर यह कार्रवाई की। सदर थाने में मन्नू कबाड़ी के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कर दिया है। पुलिस का कहना है कि गोदाम से एक चोरी की बाइक व अन्य वाहनों के पार्ट्स बरामद हो गए है।