संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर बृहस्पतिवार को छात्रों ने पदमावत मूवी के विरोध में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका। छात्र नेता गगन सोम के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मूवी के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ करके मां पदमावती के चरित्र को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। संजय लीला भंसाली के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। छात्रों ने उत्तर प्रदेश में फिल्म को बैन करने की मांग की है। नमन चौहान, मोहित सोम, महाराणा चौहान, नवीन राघव, मनीष, दीपक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
वहीं फिल्म के विरोध में लोगों ने कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की। राहुल चौहान ने कहा कि संजय लीला भंसाली द्वारा इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इस दौरान एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया। अमित तोमर, गौरव सिंह चौहान, राहुल कस्तला, धर्मेंद्र ठाकुर, सचिन चौहान आदि मौजूद रहे।