फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन जिंदल होंगे भाजपा पार्षद दल नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन जिंदल बने भाजपा पार्षद दल के नेता
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा पार्षद दल के नेता के रूप में विपिन जिंदल को सर्वसम्मति से चुना गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और नगर निगम के पर्यवेक्षक विजय बहादुर पाठक तथा प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य की मौजूदगी में हुई पार्षदों की बैठक में यह निर्णय हुआ।
बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सबसे पहले नगर निगम में निर्वाचित भाजपा पार्षदों को विजय बहादुर पाठक ने बधाई दी और कहा कि सभी एकजुट व संगठित होकर जनविरोधी कामों का विरोध करें। इसके बाद दल नेता सहित अन्य पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें पार्षद दल नेता के रूप में विपिन जिंदल और चार बार से निर्वाचित होकर आ रहे पार्षद किशन कन्हैया के नाम पर चर्चा हुई। लेकिन बाद में सर्वसम्मति से विपिन जिंदल को पार्षद दल नेता चुन लिया गया। इसके अलावा पार्षद दल का उपनेता सुमन भारती, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, सचेतक के रूप में सुनीता प्रजापति और उपसचेतक के रूप में जितेंद्र पाहवा को चुना गया। बैठक का संचालन मंत्री प्रवीण अग्रवाल ने किया। इस दौरान पार्षद ललित नागदेव, अंशुल गुप्ता, राजीव गुप्ता काले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत समीकरण का रखा ध्यान
भाजपा पार्षद दल के चुनाव में नेताओं ने जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा। इसमें दो सामान्य जाति के साथ ही एक ओबीसी, एक अनुसूचित जाति के साथ ही पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया। वहीं कार्यकारिणी चुनाव को लेकर नेताओं ने कहा कि जिन लोगों को पदाधिकारी बनाया गया है, उनसे अलग पार्षदों को कार्यकारिणी चुनाव में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें