फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सर्दी के शुरुआती मौसम में भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को संगम और नौचंदी एक्सप्रेस के साथ ही आधा दर्जन ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन

संगम एवं नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन पिछले एक साल से लेट चल रही हैं। सोमवार को संगम एक्सप्रेस ने अपने समय में काफी सुधार किया और यह करीब सवा दो घंटे देरी से सुबह नौ बजे सिटी स्टेशन पहुंची। वहीं, नौचंदी एक्सप्रेस का लेट आना जारी रहा। यह ट्रेन चार घंटे की देरी से दोपहर करीब बारह बजे पहुंची। इसके अतिरिक्त जालंधर से दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस पांच घंटे और दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर चार घंटे देरी से पहुंचीं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे, शालीमार एक्सप्रेस एक घंटा, गोल्डन टेंपल एक घंटा लेट रहीं। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि ट्रेनों पर खराब मौसम का असर पड़ रहा है। इसके चलते ट्रेेनें लेट हो रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
संगम और नौचंदी एक्सप्रेस के साथ सुपर भी पहुंच रही लेट
ट्रेनों की देरी से यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें