सीसीएसयू में आज से रिहर्सल
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की बुधवार से रिहर्सल शुरू हो जाएगी। पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित प्रपत्रों की कमी पूरी करने के लिए सुबह साढ़े दस बजे बुलाया है। साथ ही उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे।
विवि में 17 नवंबर को दीक्षांत समारोह होना है। मंगलवार को एनसीसी कैडेट्स ने कुलाधिपति को सलामी देने की रिहर्सल की। दीक्षांत को लेकर बुधवार से रिहर्सल होगी। छात्र-छात्राओं को नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह पर बुलाया है। वहीं नगर निकाय के चुनाव होने की वजह से दीक्षांत समारोह के दिन होने वाले अनावरण नहीं होंगे। स्वामी विवेकानंद की मूर्ति कैंपस में लगनी थी। विवि ने इसकी तैयारी कर ली थी। सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट का भी कुलाधिपति को उद्घाटन करना था। यह भी आचार संहिता की वजह से टाल दिया गया।
ओपन स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
मेरठ कॉलेज में 16 दिसंबर को बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक आ रहे हैं। कॉलेज में उनके आगमन की तैयारी जोरों पर है। मंगलवार को पुलिस, एलआईयू और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी का जायजा लिया। राज्यपाल का संबोधन और सम्मान ओपन स्टेडियम में होगा। वहीं पर इतिहास विभाग के म्यूजियम का शिलान्यास करेंगे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित मलिक का कहना दूसरे कॉलेज और विवि कैंपस के पूर्व अध्यक्षों को निमंत्रण दिया है।
खास बात
पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को बुलाया , 17 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह