फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गांव इस्सोपुर टील में गेहूं की 100 बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में विद्युत लाइन की चिंगारी से किसानों की करीब 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी प्रयास के बावजूद किसान उसको जलने से नहीं रोक सके। किसानों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही से फसल जलने का आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव इस्सोपुरटिल में अचानक ही किसानों की गेहूं की फसल में आग लग गई, जो देखते ही देखते कई खेतों में जा पहुंची। मामले की सूचना पाते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। विद्युत लाइन की चिंगारी से वीरेंद्र, महेंद्र, महावीर, नरसिंह, कृष्ण, राजेन्द्र, सुरेश की करीब 100 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। डीएम से पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है। किसानों ने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण ही आग लगी है। वहीं अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।
इन्होंने कहा....
खेतों से ऊर्जा निगम की लाइन गुजर रही है, मगर चिंगारी या फिर ऊर्जा निगम के अधिकारियों की लापरवाही से आग नहीं लगी। किसानों का यह आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है।
विज्ञापन

नरेश कुमार, एसई ऊर्जा निगम शामली

सूचना के बावजूद नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड़ की टीम



किसानों का आरोप है कि खेतों में आग लगते ही मामले की सूचना फायर ब्रिगेड़ को दी गई थी, लेकिन तीन घंटे बाद तक भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची। किसानों ने कहा कि यदि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच जाती तो शायद आग पर काबू पाया जा सकता था। फायर ब्रिगेड़ के अधिकारियों की शिकायत किसानों ने डीएम से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें