फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 10 शातिर गिरफ्तार। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना पुलिस और स्वाॅट टीम ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच ट्रांसफार्मर कॉइल, वारदात में प्रयुक्त बाइक समेत अन्य औजार बरामद किए हैं।

बृहस्पतिवार देर रात थाना पुलिस और स्वाॅट टीम छुर-कालंद रजबहा चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे 10 युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में मिलन पैलेस नूर नगर की पुलिया, समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट निवासी जान मोहम्मद, बाग वाली गली उज्ज्वल गार्डन निवासी इरशाद, न्यू शानदार गार्डन निवासी शहजाद, अलीपुर निवासी फुरकान, श्यामनगर निवासी नौशाद, निसार, जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर निवासी वाहिद, इमरान, यामीन और अकरम शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से पांच ट्रांसफार्मर कॉइल, 11 चाबियां, चार पाना, एक हथौड़ी, तार कटर, रस्सी, आरी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पहले इलाके की रेकी करते थे और मौका मिलते ही ट्रांसफार्मरों से कॉइल व अन्य सामान चोरी कर लेते थे।
गिरोह ने जनवरी में कालंदी, छबड़िया और कालंद रजबहा पटरी क्षेत्र और फरवरी में मुल्हेड़ा सड़क, छुर, ईकड़ी, सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटका और कक्केपुर समेत कई स्थानों पर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी चोरी का सामान राह चलते कबाड़ियों को बेच देते थे और उससे मिले पैसे आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य मेरठ समेत आसपास के जिलों में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। इनमें से कई आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें