फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शहर की 126 गलियों में सड़क निर्माण का रास्ता साफ, 12 करोड़ से होगा विकास

Wed, 25 Aug 2021 03:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

महानगर में पिछले दो साल से विकास कार्य ठप हैं। काफी समय से शहर के लोग सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग कर रहे थे। निगम की तिजोरी में 150 करोड़ रुपये जमा हैं। अमर उजाला ने भी बदहाल सड़कों और गलियों के मुद्दों को उठाया है।
विज्ञापन
सड़क का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम ने मेरठ शहर की 126 गलियों में सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं 31 अगस्त तक 29 सड़कों के निर्माण को भी हरी झंडी मिल जाएगी। कुल मिलाकर अगले माह में निगम बोर्ड फंड से लगभग 12 करोड़ से सड़क, नाली के निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


महानगर में पिछले दो साल से विकास कार्य ठप हैं। काफी समय से शहर के लोग सड़कों और नालियों के निर्माण की मांग कर रहे थे। निगम की तिजोरी में 150 करोड़ रुपये जमा हैं। अमर उजाला ने भी बदहाल सड़कों और गलियों के मुद्दों को उठाया है। अब नगर निगम की नींद टूटी है।

मंगलवार को निगम के निर्माण विभाग ने करीब 10 करोड़ के बजट से 126 गलियों में सड़क, नाली निर्माण के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके साथ ही 29 सड़कों के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया अभी चल रही है। इसे 31 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। कुल मिलाकर अगले माह से 12 करोड़ के बजट से शहर में सड़क, नाली बननी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


इस संबंध में चीफ इंजीनियर यशवंत कुमार का कहना है कि शहर में बोर्ड फंड ही नहीं बल्कि 15वें वित्त आयोग के खजाने से सभी विकास कार्य किए जाने हैं। सभी के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अगले माह से शहर में निर्माण कार्य तेजी से होते दिखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें