फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चला अभियान, 10 क्लीनिक किए सील

Sat, 09 May 2020 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
झोलाछाप का क्लीनिक सील
विज्ञापन

नजीबाबाद/राजा का ताजपुर(बिजनौर)। चांदपुर में दो झोलाछापों के कोरोना पॉजिटिव जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले भर में अभियान चला दिया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग केे नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश निराला ने टीम के साथ किरतपुर, भनेड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में झोलाछाप चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। नोडल अधिकारी की छापे की खबर सुनकर नदारद हुए छह झोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिक टीम ने सील कर दिए। वहीं, राजा का ताजपुर में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार क्लीनिक सील किए हैं।

विज्ञापन


मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ सीएमओ वीके यादव के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। नजीबाबाद और किरतपुर के नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश ने किरतपुर, भनेड़ा आदि क्षेत्रों में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाया गया।

नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश निराला ने किरतपुर डॉ. रणजीत सिंह, भनेड़ा के डॉ. वारिस, डॉ. रहीमुद्दीन, डॉ. नजाकत, डॉ. बंगाली, डॉ. महेंद्र सहित 12 झोलाछाप चिकित्सकों के यहां छापा मारा। शटर गिराकर भागे झोलाछाप चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों को पुलिस की उपस्थिति में नोडल अधिकारी ने सील कर दिया है। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने ताजपुर पहुंचकर चार क्लीनिक सील कर दिए।
विज्ञापन


इससे अन्य अनाधिकृत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। कोरोना वायरस की चपेट में आकर चांदपुर निवासी चिकित्सक अभय कुमार अग्रवाल की मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग कुंभकरणी नींद से जागा है। अब क्षेत्र के सभी छोटे बड़े चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है।

शनिवार को डीएम के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नूरपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी अजय कुमार गंधर्व ने ताजपुर पहुंचकर डा. शौकत अली, डा. महावीर सिंह, डा. फयुमुदीन अंसारी, डा. निसार अहमद के क्लीनिक पर पहुंचे तो ये पहले से ही बंद मिले। डा. अजय कुमार गंधर्व ने चारों क्लीनिकों को सील कर दिया। इससे अनाधिकृत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। भनक लगते ही कुछ अनाधिकृत चिकित्सक अपने क्लीनिक बंद कर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें