हिंदी को सशक्त और समर्थ बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय साहित्य लोक की ओर से काव्य प्रतिभा सम्मान के चयन परीक्षण शिविर (ऑडिशन) के लिए 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। चयन समिति की बैठक हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन की अध्यक्षता में महाराजा अग्रसेन भवन सभागार में हुई।
समन्वयक राधे श्याम गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में संयोजक डॉ. प्रतीक गुप्ता ने निर्णायक मंडल के मूल्यांकन को प्रस्तुत किया। वरिष्ठता क्रम में 10 श्रेष्ठ प्रतिभागियों की घोषणा अखिल भारतीय साहित्य लोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग ने की। इनमें आशी, सिमरन, श्रेया, डॉली, नाजिश रियाज, आनंद पाठक, स्टेला, मुक्ति दक्ष, अंशिका गर्ग और पुलकित पांडे शामिल रहे। डॉ. प्रतीक गुप्ता ने बताया कि सातवें डॉ. सुबोध गर्ग काव्य प्रतिभा सम्मान 2026 का फिनाले 6 मार्च 2026 को अग्रसेन भवन सभागार में होगा। कवि सौरभ सुमन ने सभी सदस्यों का आभार जताया।