फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एटीएम कार्ड बदलकर उत्तराखंड के युवक के खाते से उड़ाए 1.76 लाख उड़ाए

Tue, 22 Oct 2019 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर बैंक खाते से पौने दो लाख रुपये उड़ा दिए गए। पीड़ित युवक कई दिन से पुलिस और साइबर सेल के चक्कर काट रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को युवक अन्य लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुुंचा और हंगामा किया। युवक ने एसपी क्राइम से शिकायत करते हुए कहा कि साइबर सेल में उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई।

उत्तराखंड के चंपावत निवासी अय्यूब पुत्र सिकंदर अली का कहना है कि 14 अक्तूबर को वह बीमार मां का इलाज कराने के लिए मेरठ आया था। सोहराबगेट बस अड्डा स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गया। वहां पहले से मौजूद एक युवक ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में आरोपी ने खाते से अलग-अलग बार में 1.76 लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित युवक आदर्श सेवा समिति के अध्यक्ष अनस चौधरी और अन्य के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और हंगामा किया। अब तक न तो नौचंदी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और न ही साइबर सेल ने कोई कार्रवाई की। एसपी क्राइम रामअर्ज का कहना है कि साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें