फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी के दस दिन बाद ही दुल्हन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, दूल्हा बोला- लक्ष्मी ने मुझे बर्बाद कर दिया

सार

मदनपाल से पहले तो दुल्हन पक्ष ने आठ लाख रुपये ठग लिए। शादी हो गई तो लक्ष्मी घर का सारा माल समेटकर चली गई। पुलिस ने दुल्हन समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के दस दिन बाद ही ससुराल वालों को दूध में नींद की गोलियां देकर 60 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण ले जाने वाली दुल्हन समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। भावनपुर थाना पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

भावनपुर थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव निवासी जोगेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले दौराला क्षेत्र के गांव मामूरी निवासी मदनपाल उनके पास आया। मदनपाल ने बताया कि वह लोगों की शादी कराता है। आपकी भी शादी करा दूंगा। 28 जनवरी को मदनपाल अपने गांव के सुनील को लेकर आया। उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी भतीजी लक्ष्मी के पिता नहीं हैं। उसकी शादी करनी है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शादी का खर्च आप उठा लो। उन्होंने शादी के लिए आठ लाख रुपये नकद दे दिए। आठ फरवरी को शादी दौराला के मंडप में हुई। विदाई के बाद दुल्हन घर आ गई।
 

इसके बाद 18 फरवरी को सुनील, मदनपाल और शिवम उनके घर लक्ष्मी को लेने आए। लक्ष्मी के साथ मिलकर इन तीनों ने दूध में नींद की गोली मिलाकर जोगेंद्र और उसके माता-पिता को दे दी। इससे वे गहरी नींद में सो गए। अगले दिन सुबह उनकी आंख खुली तो लक्ष्मी समेत चारों आरोपी वहां नहीं थे। वह घर से सोने का हार, अंगूठी, चांदी की पाजेब लेकर भाग निकले। रसोई में नींद की गोलियों के खाली रैपर पड़े मिले थे। 
 

वह आरोपियों के घर पहुंचे और नकदी व आभूषणों के बारे में पूछा तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। लक्ष्मी ने उनके साथ चलने से मना कर दिया। कार्रवाई न होने पर एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
 
विज्ञापन

पहले भी शादी कर की चोरी
गांव में कुछ लोगों ने बताया कि लक्ष्मी की ऐसे ही पहले भी शादी हो चुकी है। वहां से भी वह नकदी और आभूषण चोरी कर ले गई थी। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला का कहना है कि शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें