फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जहरीली शराब पीने से पांच की मौत

Thu, 28 Mar 2013 11:48 PM IST
हस्तिनापुर/मेरठ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर की मनोहरपुर कालोनी में बृहस्पतिवार को अवैध शराब पीने से दो सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इससे पीड़ित परिजनों समेत कालोनी भर में कोहराम मचा है। आरोप है कि पुलिस की सरपरस्ती में अवैध शराब बिक्री की जा रही है। इससे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।

वहीं डीएम और एसएसपी ने मृतक आश्रितों को हरसंभव मद्द का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। एसएसपी ने इस मामले में चार सिपाही सस्पेंड कर दिए हैं।

मनोहरपुर कालोनी निवासी कुछ युवकों ने किसान सुभाष की ट्यूबवेल पर बैठकर सुबह में शराब पी। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। वे कालोनी की ओर गए तो वहां थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गिर पडे़।
विज्ञापन


लोगों ने उन्हें देख इमरजेंसी सेवा 108 को जानकारी दी। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी मवाना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राजू उर्फ कृष्ण व महेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

गंभीरावस्था में मनोज और राजकुमार को मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उन्होंने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। चंद्रकिरण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं सोनू पुत्र धर्म सिंह निवासी मेरठ व मनोहरपुर कालोनी निवासी नरेश पुत्र धर्मपाल सीएचसी में भर्ती हैं। यहां मरने वाले सभी दलित वर्ग से थे। इनमें राजू उर्फ राजा (27) व कृष्णपाल सगे भाई हैं। चंद्रकिरण ने पुलिस को बताया कि शराब की थैलियां राजकुमार इकवारा गांव से लाया था।

घटना से नाराज लोगों ने हस्तिनापुर थाने पर शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। बसपा नेता प्रशांत गौतम, पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार और ओमपाल खादर ने भी ग्रामीणों के पक्ष में आवाज उठाई।

इस पर डीएम नवदीप रिणवा और एसएसपी दीपक कुमार तथा एसपी देहात एमएम बेग वहां पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को तत्काल 20-20 हजार रुपये व प्रति परिवार एक-एक लाख रुपये सहायता हेतु मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजने तथा एक परिवार को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान आवंटन किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ही लोग शांत हुए। उधर, सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे के संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत की है। पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि इस बाबत देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें