फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने मुलायम को बताया आस्तीन का सांप

Sun, 23 Jun 2013 12:53 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पिछड़ों के लिए आस्तीन के सांप हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे पिछड़ों के मसीहा बनने का ढोंग तो करते हैं लेकिन सपा की चार बार की सरकार में स्वजातीय लोगों को छोड़कर पिछड़े वर्ग के किसी भी व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया।

मौर्य ने कहा कि मुल्ला मुलायम बनकर उन्होंने मुसलमानों के साथ भी छल किया। वह आगरा में शनिवार को बसपा कुशवाहा भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कांग्रेस, भाजपा और सपा से सचेत रहने की कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा फिर से हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी में केवल वंशवाद को बढ़ावा दिया जाता है। पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए कांग्रेस ने अपने 42 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें