फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार बनाने में युवाओं का होगा विशेष योगदान: उदय प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सपा युवजन सभा के कमेटी की समीक्षा राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा में सपा सरकार बनाने में युवाओं को आगे बढ़-चढ़कर कंधे से कंधा मिलाकर चलने की जरूरत है। युवाओं की मदद से ही इस बार अखिलेश यादव को पुन: मुख्यमंत्री बनाना है। कहा कि एक बूथ चार यूथ के नारे के साथ समाजवादी युवा पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही युवा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने युवजन सभा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अपील करते हुए कहा कि वह अभी से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जी-जान से जुट जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने मुख्यतिथि को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने किया तथा संचालन युवजन सभा के जिला महा सचिव अरविंद चौहान ने किया। इस अवसर पर फूलबदन यादव, रामनरेश यादव, सुजीत भारद्वाज, राजशेखर चौहान, हनी मिश्रा, नीरज, अशोक विश्वकर्मा, अंगद यादव, बंटी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें