फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवती और परिजनों को धमकी दे रहा युवक, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर मारपीट और धमकी देने के मामले में पुलिस ने बुधवार रात सूरज मद्धेशिया और रजनीश साहनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, युवती की उम्र 28 वर्ष है और वह लखनऊ में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है। उसने 10 वर्ष पहले इंटरमीडिएट पास किया था। उसी दौरान कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज गांव निवासी सूरज मद्धेशिया से उसका संपर्क हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
कुछ वर्षों बाद किसी कारणवश संबंध समाप्त हो गया और वह नौकरी करने लखनऊ चली गई। आरोप है कि पुराने संबंधों के कारण सूरज मद्धेशिया उसके अस्पताल पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट से हटाने के लिए दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर उसने कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर युवती के पिता ने उससे मिलकर शिकायत की।
इससे नाराज होकर सूरज ने बीते 6 जून को मऊ कोतवाली के घास बाजार स्थित सब्जी मंडी पहुंचकर पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। दोबारा बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
आरोप है कि इस घटना में बख्तावरगंज निवासी रजनीश साहनी भी उसका साथ देता है। वह युवती और उसके परिजनों की आवाजाही पर नजर रखकर सूरज को सूचना देता है। दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें