फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, काटे केक

विज्ञापन
मुहम्म्दाबाद गोहना में सपा मु​खिया अ​खिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते सपा विधायक राजेन्द्र कु
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना में विधानसभा अध्यक्ष अमान अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के भदीड़, बारा, सियाबस्ती, फरीदपुर, बरडीहा, तुलसीपुर कुड़वा, जमालपुर, माहपुर, शमशाबाद, मिर्जापुर, खिरिया, रानीपुर, खुरहट, बड़ागांव सहित 30 बूथों पर पौधारोपण किया।
इसके पहले सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि पौधारोपण कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र की प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाकर प्रदेश को पुनः हरा-भरा किया जाएगा। अमान अहमद ने कहा कि पौधा मानव जीवन के लिए आवश्यक संपदा है। समाजवादी पार्टी ने वातावरण को शुद्ध करने के लिए पौधारोपण करने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर सदानंद यादव, राम प्रकाश यादव, राम प्रताप, रामू यादव, रागनी सिंह, राजेश्वर यादव, अनिल सिंह, बेचन, रवि पासी, शेषनाथ यादव, ओम प्रकाश, जमालुद्दीन, राज कुमार, खर्चू यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें