फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, वर्चस्व की लड़ाई की चर्चा; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 18 May 2026 12:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ में दो पक्षों के बीच वाहन को साइड करने की बात को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि एक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद घायल युवक के पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुहवल पुल के पास सोमवार की देर रात 12 बजे गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अल्देमऊ गांव से तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे दो गुटों के बीच वाहन को साइड देने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान एक युवक को गोली मार दी गई।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय अमरेश सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी ग्राम धनछुला थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए वेदांता अस्पताल, आजमगढ़ में भर्ती कराया गया है। 

इसे भी पढ़ें; UP: बीएचयू के प्रोफेसरों के 75 रिसर्च पेपर अंतरराष्ट्रीय जर्नल से बाहर, एआई की मदद, फोटो में हेरफेर जैसे आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार मामला आपसी वर्चस्व से भी जुड़ा बताया जा रहा है। गोली मारने वाले और घायल पक्ष दोनों ही आजमगढ़ जनपद के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी सुभाषचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं, घायल के पिता ने थाने में तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें