फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद विदेश से लौटा युवक, आठ दिन बाद रिपोर्ट मिली पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। सोमवार को बीएचयू से मिली रिपोर्ट में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के दो गांवों में विदेश से लौटे युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक युवक डेढ़ साल बाद अपने घर लौटा था। जिसके बाद उसने सैंपल दिया था। सकारात्मक बात रही है कि दोनों लौटे युवक सैंपल देने के बाद भी खुद को होम आइसोलेट कर दिया था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ब्लाक के हरनासाथ गांव निवासी 29 वर्षीय युवक सऊदी अरब में रहकर चालक का काम करता हैं। बीते 12 जुलाई को वह 18 माह बाद अपने गांव लौटा था। गांव लौटने के बाद युवक ने खुद 13 जुलाई को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सैंपल दिया था। बताया कि विदेश से लौटने तथा सैंपल देने के बाद वह खुद को घर के एक कमरे में क्वारंटीन करते हुए परिवार के सदस्यों से भी अलग रह रहा था।
वहीं भुजही निवासी 31 वर्षीय युवक भी सउदी अरब में रहता है। जहां वो बीते 11 जुलाई को लौटने के बाद 12 जुलाई को सैंपल दिया था। युवक के भाई ने बताया कि उसके परिवार में आठ लोग हैं। उसका भाई विदेश से लौटने के बाद होम क्वारंटीन था। वह अपने परिवार के सदस्यों से इस बीच दूरी बनाकर रहता था। दोनों पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों गांवों को हॉटस्पॉट बनाने की कवायद की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें