इंदारा। वाराणसी-गोरखपुर रेल खंड के मऊ-इंदारा के बीच सिकठिया ओवर ब्रिज के पास सोमवार की शाम चार बजे एक युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय स्टाफ स्पेशल टेन की चपेेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई । परिजनों शव को लेकर घर चले गए। घटना की सूचना पर सरायलखंसी पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। खालिसपुर गांव निवासी मंजीत गुप्ता 20 पुत्र रामजनम गुप्ता सोमवार की शाम की लगभग 4 बजे सिकठिया ओवर ब्रिज 63/34 के बीच किसी काम से गया था। लेकिन वापस घर के लिए जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था कि तभी वाराणसी से भटनी आ रही स्पेशल स्टाफ ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीएा शव को उठा ले गए। किसी ने पुलिस को सूूचना दे दी। घटना की सूचना पर सरायलखंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।