फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो और बोलेरो की भिड़ंत में युवक की मौत

Sat, 09 Sep 2017 12:03 AM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
     घोसी / अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सोनाडीह गांव के सामने शुक्रवार की सुबह आटो और बोलेरो की आमने सामने टक्कर हुई। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों में एक युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि आठ लोगों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त आटो में सवार लोग परिवार के सदस्य को स्टेशन छोड़ने जा रहे थे।  
विज्ञापन

 दोहरीघाट थाना के हरिपरा गांव निवासी सुभाष गुजरात जा रहा है। इन दिनों वह अपने घर हरिपरा आया था। शुक्रवार को उसकी ट्रेन थी। इस दौरान परिवार के सदस्य उसे छोड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे। मऊ तक आने जाने के लिए सुभाष ने आटो रिजर्व किया था। इसमें सुभाष के साथ परिवार के सदस्य सवार थे। बताया जाता है, जैसे ही आटो सोनाडीह गांव के पास पहुंचा, तभी घोसी की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो आटो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आटो में सवार सुभाष के साथ उसके परिवार के रामसिंगार (40)पुत्र गणेश , शिवकुमार (40) पुत्र मिठ्ठा, बबिता (19) पुत्री सुभाष, पूजा (18) पुत्री सुभाष, दीनदयाल (18) पुत्र सुभाष,  उमेश (24) पुत्र घुरपत्तर , अमरजीत (23) पुत्र सुभाष और प्रेमचंद्र (55) पुत्र मुरारी घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी घोसी लाकर भर्ती कराया गया। इस दौरान आटो में आगे सवार लोगों में रामसिंगार (40) भी शामिल था। उसे गंभीर चोटें आई। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने सभी को सदर अस्पताल के लिए रेफर किया। इस दौरान सदर आते समय रास्ते में रामसिंगार की मौत हो गई। राम सिंगार की मौत से परिवार में गम का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें