मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील मुख्यालय पर नगर पंचायत कार्यालय के निकट हनुमान मंदिर पर शुक्रवार को दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई । इसमें इस वर्ष होने वाली रामलीला को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही नई कमेटी का सर्वसम्मति से गठन कर, राजीव सेठ को अध्यक्ष चुना गया।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी के इस गठन में राजीव सेठ को अध्यक्ष, अभिषेक वर्मा को उपाध्यक्ष, अमित वर्मा को महामंत्री ,यशवंत चौहान को मंत्री, रूपेश चौरसिया को कोषाध्यक्ष, घनश्याम सिंह को संगठन मंत्री के साथ आय व्यय निरीक्षक और त्रिभुवन नारायण सिंह को संरक्षक चुना।
इसके अलावा दीपक वर्मा ,भरत चौहान ,नौशाद शाह ,लालजी वर्मा, राजेश पायलट, राजेश यादव ,चंदन गुप्ता ,मनोहर गुप्ता ,आकाश कक्कङ, बद्री सेठ और विजय गुप्ता को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव सेठ ने बताया कि रामलीला का कार्यक्रम 21 सितंबर से मुकुट पूजा से शुरू की जाएगी। साथ ही पांच अक्टूबर को भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ समाप्त होगी।