सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलौली सोनबरसा के बडकीबारी टोला निवासी एक युवक की रविवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बड़की बारी निवासी शिव कुमार यादव (28) अपने घर पर बिजली बोर्ड के साकेट में मोबाइल चार्जर लगा रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें दोहरीघाट सीएचसी पर ले गए लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिव कुमार यादव पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे।