फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गुजरात में पोकलेन मशीन के नीचे दबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के नौसेमर गांव निवासी सतीश यादव (19) की गुजरात में पोकलेन चलाते समय पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। परिजन बृहस्पतिवार देर शाम शव लेकर गांव लेकर आए। शुक्रवार को शव को दोहरीघाट मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

नौसेमर गांव निवासी सतीश दो वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में गुजरात के अंबूर गया था, जहां वह पोकलेन मशीन चलाता था। बुधवार को काम के दौरान पोकलेन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई, जिससे सतीश मशीन के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचित किया। सतीश यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, योगेश राय सहित कई लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें