मऊ। विश्व योग दिवस के अवसर पर पतंजलि परिवार सहित विभिन्न संस्थाओं तथा संगठनों की तरफ से विभिन्न स्थानों पर सामूहिक तथा एकल रूप में योग दिवस मनाया गया। इस दौरान युवा से लेकर बुजुर्गों ने दिया निरोग रहने का संदेश दिया। वहीं बच्चों में भी योग को लेकर काफी उत्साह व उमंग छाया रहा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सक्षम जिला इकाई के तत्वावधान में प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार में कार्यरत स्टाफ को प्रशिक्षक डॉ. आवेश कुमार की तरफ से योगा कराया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय ने बताया कि योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रहता है। इस अवसर पर डॉ. बी कुमार राय, डॉ. बीआर रवि, सुधा, नीतू, प्रियंका, सपना, गरिमा, मनश्वी, शिप्रा, प्रशांत, जयदीप, रोहित आदि उपस्थित थे।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लायंस क्लब तथा शारदा नारायन हॉस्पिटल, सोसायटी फॉर इमेरजेंसी मेडीसीन यूपी चेप्टर के संयुक्त तत्वाधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह द्वारा विभिन्न तरह से योग सिखाया। इस अवसर पर डॉ .संजय सिंह ने बताया की योग कोरोना के इस संकट के दौरान दुनिया भर के लोगो ंकी प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने में मदद कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. सुजीत सिंह,डॉ. एकिका सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. रूपेश सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, सुनील सिंह,शिवकुमार सिंह, दुर्गेश आदि लोग उपस्थित थे।
युवा भारत राज्य प्रभारी बृज मोहन ने पुलिस लाइन के प्रांगण में योग का अभ्यास कराया। इस अवसर पर युवा भारत राज्य प्रभारी बृज मोहन ने जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कोरोना को केंद्रित करते हुए कराया। उन्होंने कहा कि योग पूर्णरूप से अनुशासन है। योग का अभ्यास करने वाला व्यक्ति जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशासन पूर्वक अपनें कार्यों को बहुत ही ईमानदारी, जिम्मेदारी, समझदारी व बहादुरी से करता है। योग हमेशा से भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य हिस्सा रहा है। योग करने से शारीरिक, मानसिक स्तर पर अनेक प्रकार के फायदे होते हैं। योग छोटे छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक कोई भी योग आसन कर सकता है।
इस मौके पर पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में पतंजलि युवा भारत संगठन के योग प्रशिक्षक बृजमोहन तथा राजन वैदिक ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकाल का पालन कराते हुए पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य, निरोग, तनावमुक्त एवं प्रसन्नचित रहने के लिए विभिन्न तरह के आसन,व्यायाम कराते हुए योग करने के लाभ के बारे में बताये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइन उमाशंकर उत्तम, प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
महिला पतंजलि योग समिति की तरफ से वर्चुअल माध्यम से महिलाओं को योगाभ्यास कराया गया। जिसमें महिला प्रभारी प्रमिला राय एवं भारत स्वाभिमान महामंत्री संगीता द्विवेदी ने महिलाओं को योग दिवस पर योगाभ्यास कराया। इंदारा में भारत स्वाभिमान जिला सदस्य प्रवीण श्रीवास्तव ने गांव वालों को योगाभ्यास कराया।
दोहरीघाट में युवा भारत योग प्रशिक्षक सरबजीत ने गांव के बच्चों को योगाभ्यास कराया। ग्राम कासिमपुर में योग प्रशिक्षक बृजेश चौरसिया, नकुल आर्य, नीलेश चौहान द्वारा योग दिवस पर योग सिखाया गया। हसनपुर में बलवंत ने गांव के बच्चों को अभ्यास कराया। वहीं बरलाई में धर्मेंद्र चौहान, रैनी में मनीष राय, अंकित, दयासागर, आयुषी ने योगाभ्यास कराया । मधुबन में तहसील प्रभारी सुरेंद्र चौहान ने दोहरीघाट में त्रिलोकी राय, बृजेश गुप्ता ने योगाभ्यास कराया। फैजुल्ल्हपुर में अवनीश राय तो ढाढ़ाचवर में आकाश चौहान, चिरैयाकोट में श्यामकरण गुप्ता ने योगाभ्यास कराया।
मझवारा में विनय योगी, भारत स्वाभिमान संरक्षक दिनेश नंदन राय, पतंजलि योग समिति प्रभारी सूर्यभान, भारत स्वाभिमान मिथिलेश ने किसान प्रभारी वायुनंदन ने परिवार संघ योग किया। विश्व योग दिवस के अवसर पर भाजपा नगर पूर्वी की तरफ से नगर के मुुंशीपुरा में योग शिविर का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नगर स्थित एक पैलेस के प्रांगण में वर्चुअल माध्यम से जूम एप्लीकेशन व फेसबुक लाइव के माध्यम से योग घर से के थीम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान योग के साथ.साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी योगग्राहियों को दिखाया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयराम यादव तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी तथा जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा, एसीटी ओमप्रकाश मिश्र के निर्देशन में कराया गया।
घोसी संवाददाता के अनुसार विश्व योग दिवस के अवसर पर घोसी तहसील के सभागार में उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। जिसमें योग कर योग की महत्ता को दर्शाया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर ने कहाकि योग करने से व्यक्ति निरोगी रहता है। उनका स्वास्थ भी उत्तम रहता है। योग के महत्व को विश्व ने स्वीकार किया है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खंड घोसी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर में योग दिवस मनाया गया। जिसमे सूर्य नमस्कार, मरीचि असम, वृक्ष आसान, कूप मंडुक आसान, भ्रामरी, उज्जई, नौकासन आदि आसान कराए गए। प्रत्येक आसान का किस रोग में लाभ होता है बताया गया। इस अवसर पर नगर कार्यवाह अजय बहादुर, सह नगर कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा, जिला प्रचार प्रमुख भुवेश श्रीवास्तव, नगर शारीरिक प्रमुख प्रशांत वर्मा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष रविंद्र उपाध्याय आदि शामिल रहे।