वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना नगर के मोहल्ला अतरारी स्थित मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज के मुख्य गेट के बाहर खड़ा दोपहिया वाहन चोरों ने चुरा लिया। चोरों की तस्वीर विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।वाहन स्वामी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। मामले की जांच की जा रही है। सौंपी तहरीर में खैराबाद निवासी हाजी मोहम्मद अहमद अपनी बाइक से रविवार रात 10 बजे स्कूल में निमंत्रण पर गए थे। वहां भोजन करने के बाद जब वह विद्यालय के बाहर आए तो देखा कि वहां से बाइक नहीं दिखी। बाइक गायब देखकर वह हैरान रह गए। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चल पाया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों द्वारा बाइक चोरी करते हुए तस्वीर कैद हो गई है। चोरों की पहचान के लिए ग्रामीणों ने उसकी फोटो सोशल मीडिया फेसबुक वह व्हाट्सएप में वायरल कर दिया है। पुलिस सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने में लगी है।