बढुआ गोदाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड पर शनिवार की रात आठ बजे के करीब हारवेस्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी देर रात को मौत हो गई।
मृत युवक श्रवण सिंह 25 पुत्र देवेंद्र सिंह सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ गांव का निवासी था। श्रवण की शादी दो साल पहले बलिया जिले के भीमपुरा गांव मे हुई थी, श्रवण ससुराल में रहता था और मऊ में प्राइवेट नौकरी करता था शनिवार की रात काम खत्म कर वह भीमपुरा वापस लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक बलिया मोड़ पर पहुंची सामने से आ रहे हारवेस्टर से जा टकराया। हादसे में वह गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराई। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। श्रवण ने घटना के समय हेलमेट नहीं पहना था, डाक्टर के अनुसार युवक की मौत सिर में लगी चोट की वजह से हुई। यदि युवक हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच गई होती। मृत युवक के परिवार में पत्नी के अलावा नौ माह की बेटी है।