फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पड़ोसी गांव की किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के एक युवक ने पड़ोस के गांव में रहने वाली नबालिग किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना बीते 25 अक्तूबर की रात की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि मधुबन थाना क्षेत्र के हरनहा गांव निवासी मनीष ने 25 अक्तूबर की शाम उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर अपने घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी तरह से पीड़िता ने घर पहुंचकर आप बीती बताई। उधर पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेजने के साथ आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन में जुटी है। इस बाबत थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दाबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें