फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसकी बिना सूचना दिए परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि किसी से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इससे पहले इसी गांव में बीते बुधवार की शाम एक महिला की मौत भी संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी।
विज्ञापन

युवक की पहचान प्रेम प्रकाश उर्फ पिन्टू 28 के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार युवक शुक्रवार की शाम वह शराब के नशे में आया था। कुछ देर बाद जब परिजन उसके कमरे में उसे बुलाने के लिए गए तो वह बेहोश पड़ा था। परिजन पहसा डाक्टर के पास ले गए जहां मृत घोषित कर दिया।
मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे कि किसी ग्रामीण ने 112 नम्बर पर सूचना दे दी कि फंदा लगाने से एक युवक की मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक की शादी 2021 से मऊ जिले के घोषी थाना क्षेत्र के बरैली निवासी महेंद्र की पुत्री वंदना से हुई थी। इसके कोई बच्चे नहीं हैं। शुक्रवार की शाम इसकी पत्नी वंदना अपने मायके गई।
विज्ञापन

कुछ घंटे बाद ही प्रेम प्रकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोपागंज थानाध्यक्ष कोपागंज विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की पुष्टि होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें