फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अस्पताल में 14 दिन तक लड़ता रहा जिंदगी की जंग, सड़क हादसे में घायल शख्स की हुई मौत

Tue, 29 Apr 2025 01:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ जिले के घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के मझवारा के पास सड़क दुर्घटना में 15 अप्रैल को शख्स घायल हुआ था। जिसके बाद से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के महुई निवासी 40 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का 14 दिन पहले घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा के पास सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसका इलाज चल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवाया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान प्रदीप राजभर उर्फ श्रीराम (40) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई। श्रीराम मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करता था। बीते 15 अप्रैल को बाइक से अपने ससुराल गया था, जहां से वापसी के दौरान जैसे ही मझवारा बाजार पार करके दरियाबाद नहर के समीप पहुंचा, एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के समय हेलमेट न पहनने के चलते सिर और सीने में गंभीर चोट लगी।

दुर्घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली आनन-फानन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में भी कुछ सुधार नहीं होता देख परिजनों ने आजमगढ़ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी हालत में कुछ सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: छेड़खानी की आशंका में युवक को बेल्ट और लाठी से जमकर पीटा, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
विज्ञापन


इधर, परिजन सोमवार को युवक को घायल अवस्था में घर लेकर चले आए, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें; Varanasi News: किसी भी मेहनत का परिणाम कुछ देर बाद मिलता है, एडीजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के सात मंत्र

मृतक अपने दो भाईयों में बड़ा भाई था। वह अपनी पत्नी प्रमिला देवी व चार पुत्र शाहिल (15), दीपक (13), प्रिंस (10) व यश (8) को छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें