फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: ससुर के सामने ही पत्नी को पीटा, फिर दिया तीन तलाक, दो साल पहले हुआ था निकाह

Fri, 21 Jul 2023 07:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के खैराबाद गांव में एक युवक ने अपने ससुर के सामने ही पत्नी की पिटाई की। फिर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  
विज्ञापन
मऊ में तीन तलाक का एक और केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मऊ जिले के खैराबाद गांव में एक युवक ने अपने ससुर के सामने ही पत्नी की पिटाई की। फिर तीन तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने पिता के साथ थाने पहुंची और पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी नफीसा पुत्री सलाऊद्दीन ने बताया कि उसका निकाह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद गांव निवासी हौजेफा पुत्र मुफ्ती एजाज के साथ वर्ष 2021 में हुआ। बताया कि निकाह के बाद सब कुछ ठीक रहा। साल भर पहले एक बेटा भी हुआ।

आरोप लगाया कि बीते कई दिनों से उसका पति और उसकी सास आफ्शा, ननद जैनब मारपीट कर रहे थे। थकहार कर इसकी सूचना उसने अपने मायके में दी तो उसके पिता सलाऊद्दीन  शुक्रवार को घर पहुंचे। नफीसा के पिता को देखते हौजेफा आगबबूला हो गया। ससुर के सामने ही उसने अपनी पत्नी नफीसा को गालीगलौज करते हुए पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव किया तो तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का पति और ससुर गिरफ्तार

जिसके बाद वह अपने पिता के साथ मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंची और आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। घटना के संबंध में कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें