फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कलश यात्रा के बाद हुआ यज्ञ, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
भातकोल में तमसा भगवान शनि देव मंदिर एवं ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में न - फोटो : Archive
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय तहसील क्षेत्र के भातकोल ग्राम पंचायत में तमसा नदी तट पर स्थित भगवान शनि देव मंदिर एवं ब्रह्मदेव मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को विधि-विधान से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। मंगलवार को मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गांव की महिलाओं, युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पारंपरिक परिधान में सजी महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा शनि देव मंदिर से प्रारंभ होकर पश्चिम पूरा, चटिया, पूरब का पूरा, यादव बस्ती सहित ग्राम पंचायत के विभिन्न पुरवों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ एवं हवन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बृजेश चौहान, छविभान, धर्मेंद्र, बृजेश, संतोष, श्रीकांत, नरेंद्र चौहान, विनय चौहान, विनोद, शैलेश, रघुनाथ, अशोक, फौजदार एवं अरुण सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें