फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मौलाना मोहम्मद कामिल साहब के उर्स में उमड़े जायरीन, की चादरपोशी

विज्ञापन
वलीदपुर  में आयोजित उर्स  में पहुंचे जायरीन।संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
वलीदपुर। स्थानीय नगर पंचायत के मोहल्ला काजी टोला में मौलाना मोहम्मद कामिल साहब के 127वां दो दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया। उर्स में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। अकीदतमंदों ने मौलाना मोहम्मद कामिल साहब की मजार पर हाजिरी लगाकर दुआएं मांगीं और चादरपोशी की रस्म अदा की।
विज्ञापन


उर्स के दौरान कव्वालों ने अपने कलाम और सूफियाना कव्वालियों से महफिल में समा बांध दिया। कव्वालियों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग देर रात तक डटे रहे। कव्वालों ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश कर जायरीन को झूमने पर मजबूर कर दिया। महफिल में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ कव्वालों की हौसला अफजाई की।

दो दिवसीय उर्स के दौरान पहले दिन चादरपोशी की रस्म में बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद शामिल हुए। उर्स में आने वाले जायरीन के लिए आयोजन समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे मुंबई कोलकाता वाराणसी नागपुर गाजीपुर मऊ आजमगढ़ आदि बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयोजन के दौरान बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उर्स के समापन पर अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पूरे कार्यक्रम में आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। दो दिवसीय उर्स में उमड़ी जायरीन की भीड़ से पूरा क्षेत्र गुलजार रहा। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह ने व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

वलीदपुर  में आयोजित उर्स  में पहुंचे जायरीन।संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें